नेशनल

मुद्रा लोन में कर्ज की सीमा अब 20 लाख, माेबाइल फोन होंगे सस्‍ते

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमन का बजट भाषण, आंध्र के लिए विशेष पैकेज का एलान,

मुद्रा लोन में कर्ज की सीमा अब 20 लाख, माेबाइल फोन होंगे सस्‍ते।वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमन का बजट भाषण, आंध्र के लिए विशेष पैकेज का एलान।

नई दिल्‍ली,23 जुलाई। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमन इस समय लोकसभा में बजट-2024 पेश कर रही हैं।

12:23 PM (IST) :

वेतनभोगियों के लिए मानक कटौती बढ़कर 75 हजार रुपए। पारिवारिक पेंशन पर मानक कटौती भी बढ़ी। अब यह 25 हजार।  वेतनभाेगी को नए टैक्‍स स्‍लैब से 17 हजार से अधिक फायदा। नई कर प्रणाली में 3 लाख तक कोई कटौती नहीं।

12:23 PM (IST) :

स्‍टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए एंजेल टैक्‍स खत्‍म। विदेशी कंपनी पर कॉर्पोरेट टैक्‍स घटकर 35 प्रतिशत। एनपीएस में नियोक्‍ताओं को योगदान अब बढ़कर 14 प्रतिशत। टीडीएस समय पर देना अपराध नहीं होगा।

12:20 PM (IST) :

निम्‍न और मध्‍यम आर्य वर्ग के लिए पूंजीगत लाभ कर की छूट सीमा बढ़ाई गई। टैक्‍स कानूनों को लचीला बनाया जाएगा। बीएसई सेंसेक्‍स 723 अंक लुढ़का।

12:12 PM (IST) :

ई-कॉमर्स ट्रेडर्स को टीडीएस में भारी छूट। एक प्रतिशत से घटकर 0.1 प्रतिशत। कर विवादों का 6 माह में समाधान की कोशिश की जाएगी। दो तिहाई करदाताओं ने नई टैक्‍स प्रणाली अपनाई। आयकर को आसान बनाया जाएगा। आयकर कानून 1961 की छह माह में समीक्षा होगी।

सोना और चांदी पर सीमा शुल्‍क घटकर 6 प्रतिशत। सोलर सेल और पैनल के निर्माण की वस्‍तुओं पर कर में छूट। पीवीएक्‍स फ्लैक्‍स बैनर का आयात महंगा।  कुछ दूरसंचार उपकरणों का आयात महंगा। प्‍लेटिनम पर सीमा शुल्‍क घटकर 6 प्रतिशत।

12:06 PM (IST) :

जीएसटी से केंद्र, राज्‍य का राजस्‍व बढ़ा। कैंसर से जुड़ी तीन और दवाइयों पर सीमा शुल्‍क में छूट। मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर पर सीमा शुल्‍क घटकर 15 प्रतिशत। 25 जरूरी खनिजों पर सीमा शुल्‍क नहीं।

12:02 PM (IST) :

विदेशी प्रत्‍यक्ष निवेश और ओवरसीज निवेश के नियमों को सरल बनाया जाएगा। अनुसंधान के लिए 1 लाख करोड़ का रिसर्च फंड बनाया जाएगा। अभिभावकों द्वारा अवयस्‍क बच्‍चों के लिए अंशदान के लिए एनपीस -वात्‍सल्‍य योजना शुरू होगी। एनपीएस के मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

12:02 PM (IST) :

ई-श्रम पोर्टल का अन्‍य पोर्टलों का समग्र एकीकरण। इससे श्रम मामलों का जल्‍दी निपटारा होगा। श्रम सुविधा और समाधान पोर्टल का नवीकरण किया जाएगा।

11:59 AM (IST) :

अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था के लिए 1 हजार करोड़ की योजना एलान। बाजारों और क्षेत्रों को अधिक कुशल बनाया जाएगा। शेयर बाजार को रास नहीं आ रहा है बजट, सेंसेक्‍स में 43 अंकों की गिरावट।

11:56 AM (IST) :

विष्‍णुपाद मंदिर और महाबोधि मंदिर को काशी की तरह विश्‍वस्‍तरीय बनाया जाएगा। राजगीर के जैन मंदिर का भी इसी तर्ज पर विकास होगा। राजगीर के लिए समग्र विकास पहल की जाएगी। नालंदा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेंगे।

11:50 AM (IST) :

बिहार जैसे राज्‍यों को बाढ़ की समस्‍या से निजात दिलाने के लिए सिंचाई परियाेजनाओं पर जोर। सरकार हिमाचल, उत्‍तराखंड और असम को बाढ़ की समस्‍या से निपटने के लिए मदद देगी। राज्‍यों को स्‍टांप शुल्‍क घटाने के लिए कहा जाएगा।

आंध्र को 15 हजार करोड़ की मदद। बिहार के लिए 26 हजार करोड़ की इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर परियोजनाएं।

11:46 AM (IST) :

30 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में आवागमन को अधिक सुगम बनाने पर काम किया जाएगा। एक करोड़ घरों के लिए पीएम सूर्य बिजली योजना से फ्री बिजली दी जाएगी। पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे।

11:43 AM (IST) :

मुद्रा लोन में कर्ज की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपए की गई। 12 नए औद्योगिक पार्क की स्‍थापना होगी। अतिरिक्‍त अधिकरणों की स्‍थापना की जाएगी। कृषि क्षेत्र के लिए 1.5 लाख करोड़ की व्‍यवस्‍था। दिवालिया कानून को बेहतर बनाया जाएगा। 100 बड़े शहरों में पानी की आपूर्ति पर काम किया जाएगा।

11:38 AM (IST) :

सेवा, विनिर्माण के लिए विशेष पैकेज। राष्‍ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम के तहत 12 कॉरिडोर के विकास को मंजूरी। खनिज मिशन स्‍थापित करने का एलान। 32 किस्‍मों की 109 नई किस्‍में लाई जाएंगी। किसानों को मौसम की मार से बचाने की कोशिश।  महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर काम। रोजगार और स्किल पर फोकस किया जा रहा है।

11:36 AM (IST) : एमएसएमई को आसान कर्ज के लिए सिडबी की पहुंच बढ़ेगी। विपक्ष का हंगामा।  सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करेगी। योजना में 5 हजार रुपए इंटर्नशिप और 6 हजार की सहायता दी जाएगी।

11:35 AM (IST) : एमएसएमई के लिए इंसेंटिव का एलान। ऋण के लिए नया मॉडल। संकट की अवधि के दौरान एमएसएमई को ऋण सहायता। ऋणों की सीमा मौजूदा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए। तरुण श्रेणी के अंतर्गत मिलेगी मदद। आंध्र प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज।

11:33 AM (IST) : पटना-पूर्णिया एक्‍सप्रेस वे बनेगा। वैशाली-बोधगया एक्‍सप्रेस वे बनेगा। पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के लिए हाईवे प्रोजेक्‍ट का एलान। बिहार को सड़कों के लिए 26 हजार करोड़ दिए जाएंगे।

11:30 AM (IST) : रोजगार देने पर नियोक्‍ताओं को इंसेटिव। दो साल तक 3000 रुपया महीना दिया जाएगा। 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिशु गृहों की स्‍थापना की जाएगी।

11:23 AM (IST) : कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्‍टल बनाएंगे। 25 हजार छात्रों को रोजगार के लिए तैयार किए जाएंगे। एक करोड़ किसानों के लिए प्राकृतिक खेती के लिए तैयार करेंगे। दलहन औरर तिलहन के लिए मिशन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Oktoberfest ; 6 exciting activities to experience Canary Islands : 8 appealing attractions 8 best things to do at the Cliffs of Moher Beetroot: 8 ways to consume for maximum benefits Malabar Spinach : 6 benefits for good health