हेल्‍थ, फिटनेस & वेलनेस

Beetroot : खाने के 6 बड़े फायदे, ED भगाए, BP कंट्रोल करे

चुकंदर नियमित खाने शरीर को मिल सकती है नई ताकत व ऊर्जा

Beetroot: ED (Erectile Disfunction) रोग को भगाए, BP (Blood Pressure) को कंट्रोल करे। जानते हैं इसके नियमित सेवन की 6 वजहें। चुकंदर नियमित खाने शरीर को मिल सकती है नई ताकत व ऊर्जा।

आज हम बात कर रहे हैं बीट रूट (Beetroot)  यानी चुकंदर की। यह एक तरह का जमींकद, वनस्पति या सब्जी है।

Beetroot क्‍यों है खास, 6 वजहें

1. कंद एक, पोषक तत्व अनेक: 

अन्य कंद मूल सब्जियों की तरह चुकंदर में भी अनेक पोषक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, मैग्निशियम समेत अनेक तत्व मिलते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी तत्‍व हैं।

2. खून की कमी दूर करे :

यह शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने वाला जबर्दस्त कंद है। एनीमिया मरीजों के लिए इसे सेहत का रामबाण कहा जाता है।

3. नाइट्रिक ऑक्साइड का अच्‍छा स्रोत :

चुकंदर में से मिलने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड मांसपेशियों में खून का प्रवाह बढ़ाता है। इसीलिए कुछ खिलाड़ी कसरत के बाद चुकंदर खाते हैं या इसका रस पीते हैं। यह बलवर्धक होने के साथ ही दिल व दिमाग को चुस्त दुरुस्त रखने में बहुत ही प्रभावी माना जा सकता है।

4. बीपी घटाने में मददगार :

चुकंदर के रोजाना सेवन का लाभ यह है कि इससे मिलने वाला नाइट्रेट शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है और नाइट्रिक ऑक्साइड से रक्त की नलियां चौड़ी हो जाती हैं। इस कारण शरीर में खून का प्रवाह सामान्य होता है और ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता है, सामान्‍य रहता है।

5. हार्ट, ब्रेन के लिए अच्‍छा :

शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ने से डायबिटीज, हृदय रोग, ब्रेन स्ट्रोक जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।

6. Erectile Disfunction से छुटकारा :

बीटरूट खाने से शरीर की नसों में खून का प्रवाह समुचित रहता है। इस कारण शरीर के Sexual organs में भी खून का सही प्रवाह होता है। इससे Sexual Disease (यौन दुर्बलता) दूर होती है। इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ईडी) Erectile Disfunction (ED) से छुटकारा पाने के लिए के लिए चुकंदर बेहद लाभकारी हो सकता है।

इस तरह कर सकते हैं सेवन

सलाद, सब्जी के रूप में

चुकंदर का सेवन सलाद में कच्चे रूप में,  इसके तने,  कंद व जड़ों को मिलाकर सब्जी के रूप में और चुकंदर का जूस निकालकर उसका सेवन किया जा सकता है।

चुकंदर का जूस

चुकंदर ऐसा कंद है, जिसे सेब, अनार, मौसंबी, नीबू, खीरा के साथ जूस के रूप में रोज पीया जा सकता है। जो जिमिंग या कसरत करते हैं,  उनके लिए तो यह बेहद लाभकारी है।

कच्चा खाने पर थोड़ा कसैला 

चुकंदर को कच्चा खाने पर यह थोड़ा कसैला लगता है, इसलिए अधिक मात्रा में कच्चा नहीं खाया जा सकता। इसे सलाद के रूप में लिया जा सकता है।

यह हो सकता है सही तरीका

इसके नियमित सेवन का सबसे अच्छा तरीका इसका अन्य फलों के साथ जूस है। शुरुआत में रोज एक चुकंदर और अनार या सेब का मिक्स जूस पिया जा सकता है। इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है।
चुकंदर का ककड़ी, टमाटर, अदरक व नीबू के साथ मिलाकर भी जूस बनाया जा सकता है। यह बेहद स्वादिष्ट होता है। जिन्हें शुगर की बीमारी नहीं है, वे इसमें थोड़ी शकर मिला सकते हैं।

बना सकते हैं चुकंदर के पराठे

चुकंदर को बारीक पिसकर रोटी के आटे में गूंथकर उसके घी या तेल के पसंद के अनुसार पराठे बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा चुकंदर को मिलाकर उसके चीले बनाए जा सकते हैं।

Beetroot क्‍या है

चुकंदर एक जबर्दस्त कंद सब्जी है। इसे अंग्रेजी में Beetroot या बीटा वल्गैरिस (Beta vulgaris), Red beet, Table beet, or Garden beet भी कहा जाता है। इसकी तमाम विशेषताओं में से एक यह है कि ये बेहद सस्ता होता है और बारहों महीने उपलब्‍ध रहता है।

यह भी पढ़ें : 

https://www.thedailynewspost.com/malabar-spinach-unlimited-health-benefits/

कहां से खरीद सकते हैं

इसे ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म से भी मंगाया जा सकता है। खेरची मंडियों में अलग-अलग सीजन के हिसाब से यह नग या किलोग्राम में 2 रूपए नग या 20-30 रुपए किलो से लेकरा 5 रूपए नग या 40-60 रुपए किलो में मिल जाता है।

beetroot, बीटरूट

निष्‍कर्ष:

कुदरत ने ऐसे ऐसे फल, वनस्पति व सब्जियां, जड़ी बुटियां इंसान को दी हैं, जो उसे स्वस्थ और मजबूत रख सकती हैं। जरूरत है, उन्हें पहचानने और उचित ढंग से सेवन करने की।

आदि काल में इंसान जंगलों में रहता था और कंद मूल खाकर भी शक्तिशाली था। आज सभ्यता के विकास के साथ खाने पीने की तमाम चीजें उपलब्ध हैं और इनके साथ ही वह असंख्य रोगों का शिकार भी हो रहा है।

उसे संपूर्ण पोषण नहीं मिल रहा है। ऐसे में हमारे खान पान को नए सिरे से चुनने की जरूरत महसूस की जाने लगी है। बीटरूट इसी कड़ी में अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है।

डिस्‍कलेमर : आलेख में दी गई जानकारी कंद-मूलों से केवल परिचय कराने के लिए है। इसके औषधीय प्रयोग से पूर्व अपने चिकित्‍सक से परामर्श की सलाह दी जाती है।

देखें वेब स्‍टोरी :  

https://www.thedailynewspost.com/web-stories/beetroot-8-ways-to-consume-for-maximum-benefits-2-en/

यह भी पढ़ें : 

https://www.thedailynewspost.com/diabetes-gudmar/

यह भी पढ़ें : 

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4425174/

यह भी देखें : घर में कैसे उगाएं बीटरूट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Oktoberfest ; 6 exciting activities to experience Canary Islands : 8 appealing attractions 8 best things to do at the Cliffs of Moher Beetroot: 8 ways to consume for maximum benefits Malabar Spinach : 6 benefits for good health