टेक्‍नोलॉजीलाइफ

Neuralink Blindsight: एलन मस्क का दृष्टिहीनों के लिए क्रांतिकारी उपकरण

Neuralink Blindsight को FDA से मिली मंजूरी

Neuralink Blindsight, एलन मस्क की नवीनतम तकनीक, दृष्टिहीन लोगों को फिर से देखने में सक्षम बना सकती है। FDA से मिली मंजूरी के बाद यह उपकरण दृष्टिहीनता का समाधान बन सकता है, जो भविष्य में इंफ्रारेड और अल्ट्रावॉयलेट देखने की क्षमता भी दे सकता है।

Blindsight device दृष्टिहीनों के लिए नई उम्‍मीद

कल्पना कीजिए, यदि दृष्टिहीन लोग भी फिर से देख सकें, तो यह दुनिया कितनी बदल जाएगी? एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने इस सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

न्यूरालिंक के ब्लाइंडसाइट उपकरण (Blindsight device) को एफडीए (FDA) से मंजूरी मिलने के बाद, अब दृष्टिहीन लोगों के लिए नई उम्मीदें जगी हैं।

Blindsight प्रोजेक्‍ट हकीकत के करीब

ब्लाइंडसाइट मस्तिष्क में प्रत्यारोपित होकर नेत्रहीन लोगों को फिर से दृष्टि प्रदान कर सकता है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है, जिनकी ऑप्टिक नर्व क्षतिग्रस्त हो चुकी है या जो जन्म से ही अंधे हैं।

मस्क का यह प्रोजेक्ट एक विज्ञान कथा की तरह प्रतीत होता है, लेकिन अब यह वास्तविकता बनने के करीब है।

यदि यह उपकरण सफल होता है, तो न केवल दृष्टिहीन लोग देख सकेंगे, बल्कि उनकी दृष्टि इतनी उन्नत हो सकती है कि वे इंफ्रारेड और अल्ट्रावॉयलेट लाइट भी देख पाएंगे।

यह तकनीक मानवता के लिए वरदान साबित हो सकती है। यह न केवल नेत्रहीनों की ज़िंदगी बदल देगी, बल्कि भविष्य में दृष्टि से संबंधित समस्याओं के समाधान का रास्ता खोल सकती है।

एलन मस्क के इस क्रांतिकारी उपकरण के बारे में अधिक जानें और देखिए कैसे न्यूरालिंक ब्लाइंडसाइट तकनीक हमारे भविष्य की दृष्टि को बदल सकती है।

एलन मस्क ने एक्‍स पर दी जानकारी

दुनिया के सबसे बड़े रईस व टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के स्टार्टअप न्यूरालिंक (Neuralink) के ब्लाइंडसाइट उपकरण (Blindsight device) डिवाइस को अमेरिकी खाद्य व औषधि प्रशासन (FDA) ने प्रयोगात्मक मंजूरी दे दी है।

दरअसल, एलन मस्क का ब्रेन चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक लंबे समय से ऐसे रोगियों की मदद के उपाय तलाश रहा है, जो गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारियों और नेत्र रोगों के शिकार हैं।

मस्क ने एक्स कर बुधवार को दुनिया को बताया कि न्यूरालिंक को एफडीए ने (Neuralink Blindsight) डिवाइस को मंजूरी दे दी है।

Neuralink Blindsight यह करेगी

दरअसल, ब्लाइंडसाइट के जरिए एक चिप ब्रेन में लगाई जाएगी। इसके जरिए वे लोग भी देखने में सक्षम होंगे, जिनकी दोनों आंखों की ऑप्टिक नर्व नष्ट हो चुकी है या वे जन्म से नेत्रहीन या ज्योतिहीन हैं। मस्क का यह प्रयोग सफल रहा तो मानवता के लिए एक और वरदान से कम नहीं होगा।

Neuralink Blindsight, एलन मस्‍क

एलन मस्क का बड़ा दावा

एलन मस्क ने दावा किया है कि ब्लाइंडसाइट चिप के इस्तेमाल के बाद मरीज की शुरुआत में दृष्टि कमजोर होगी, लेकिन धीरे धीरे यह सामान्य व्यक्ति की दृष्टि से भी अच्छी हो जाएगी। इसमें इंफ्रारेड, अल्ट्रावॉयलेट व रडार की तरंगों को भी देखने की क्षमता विकसित हो सकती है।

ब्रेकथ्रू डिवाइस के रूप में मंजूरी न्यूरालिंक की ब्लाइंडसाइट डिवाइस को एफडीए ने अभी ‘ब्रेकथ्रू डिवाइस’ के रूप में मंजूरी दी है। यानी कंपनी इस नए उत्पाद का परीक्षण कर नेत्रहीनता दूर करने के लिए ब्लाइंडसाइट का प्रायोगिक इस्तेमाल कर सकेगी।

कंपनी भविष्य में इसका व्यावसायिक उत्पादन करने के लिए एफडीए से मंजूरी ले सकेगी।

2016 से ब्रेन चिप बनाने में जुटी न्यूरालिंक अमेरिकी कंपनी टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक 2016 से आंखों और मस्तिष्क से जुड़ी इंसानों की समस्याओं को दूर करने के उपाय खोज रही है।

पैरेलेसिस, विजन लॉस समेत दिमागी दिक्कतों के समाधान के लिए वह ब्रेन चिप तैयार करने और लगातार उनके परीक्षण व इंसानों के इस्तेमाल के लिए जल्द बाजार में उतारने की दिशा में प्रयासरत है।

 ब्रेन चिप का चल रहा क्लिनिकल ट्रायल

बता दें, इससे पहले न्यूरालिंक ब्रेन चिप बना चुकी है। उसको पिछले साल एफडीए ने इंसान के मस्तिष्क में चिप के प्रत्यारोपण के क्लिनिक ट्रायल की मंजूरी दी थी।

ब्रेन चीप का उपयोग पैरेलेसिस व अन्य मस्तिष्क रोगों से पीड़ितों के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है। इंसानों से पहले ब्रेन चिप का परीक्षण बंदरों के ऊपर किया गया और वह सफल रहा है।

मस्क ने जियोर्डी ला फोर्ज की तस्वीर साझा की

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक्स पर अपने संदेश में एक तस्वीर भी साझा की है। यह साइंस फिक्शन पर आधारित अमेरिकी टीवी सीरिज ‘स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जेनरेशन’ के एक किरदार जियोर्डी ला फोर्ज की है। जियोर्डी जन्म से ज्योतिहीन था, लेकिन तकनीकी उपकरणों की मदद से वह देखने लगता है।

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं मस्क

दुनिया के बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ 250 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 1.10 अरब डॉलर की तेजी आई। वे तीन साल बाद 2027 तक विश्व के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार मस्क की नेटवर्थ भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत विश्व की 39 कंपनियों के मार्केट कैप से ज्यादा है।

एलन मस्क अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला, अंतरिक्ष के क्षेत्र में कार्यरत स्पेसएक्स और ट्विटर अब एक्स जैसी कई कंपनियों के मालिक हैं। उनकी संपत्ति हर साल 110% बढ़ रही है।

‘ट्रिलियन डॉलर क्‍लब’ की रिपोर्ट के अनुसार 2027 तक एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। ट्रिलियनेयर का मतलब यह है कि उनकी निवल संपत्ति या नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर यानी 10 खरब डॉलर डॉलर का आंकड़ा छू लेगी।

निष्‍कर्ष

न्यूरालिंक का ब्लाइंडसाइट उपकरण दृष्टिहीनता के समाधान की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह तकनीक दृष्टिहीन लोगों को फिर से देखने की क्षमता दे सकती है, जिसमें भविष्य में इंफ्रारेड और अल्ट्रावॉयलेट देखने की भी संभावना है।

इस सफलता के साथ, न्यूरोटेक्नोलॉजी में तेजी से विकास की उम्मीद है, जिससे चिकित्सा और तकनीक का एक नया युग शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़ें :

https://twitter.com/search?q=blindsight&ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Esearch

https://www.thedailynewspost.com/iphone-16/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Oktoberfest ; 6 exciting activities to experience Canary Islands : 8 appealing attractions 8 best things to do at the Cliffs of Moher Beetroot: 8 ways to consume for maximum benefits Malabar Spinach : 6 benefits for good health