टेक्‍नोलॉजी

MG Windsor EV 6 कारणों से इस बार दिवाली पर खरीदी जा सकती है

MG Windsor EV, Tata Punch EV को दे सकती है कड़ी टक्कर

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की मांग तेजी से बढ़ रही है, और इस दिवाली पर और भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। खासतौर पर MG Motor India Ltd ने अपनी नई MG Windsor EV लॉन्च कर दी है, जो Tata Punch EV को कड़ी टक्कर दे सकती है।

प्रीमियम फीचर्स और किफायती दाम के साथ, MG Windsor EV बेहतरीन विकल्प के रूप में उभर सकती है। अगर आप इस त्योहारी सीजन में EV घर लाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि क्यों MG Windsor EV आपके लिए उचित विकल्‍प हो सकती है।

MG Windsor EV की 5 खासियत

1.प्रीमियम फीचर्स, जो बनाते हैं इसे खास

MG Windsor EV में अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 15.6 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, नौ स्पीकर ऑडियो सिस्टम, और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। यह ड्राइविंग को आसान और सुविधाजनक बनाती है।

जबकि टाटा पंच ईवी में भी 360-डिग्री कैमरा और एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स हैं, लेकिन उसकी टचस्क्रीन 10.25 इंच की ही है।

2. Range और Charging में भी दमदार

एक बार फुल चार्ज करने पर MG Windsor EV 330 किलोमीटर की रेंज देती है, जो दैनिक उपयोग के लिए पर्याप्त है। हालांकि, Tata Punch EV की रेंज 421 किलोमीटर तक है।

विंडसर में 38 kWh की बैटरी है, जिसे घर पर 7 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करने पर यह सिर्फ 30 मिनट में 30% से 100% तक चार्ज हो जाएगी।

3. MG Windsor EV की Style और Design

MG Windsor EV की लंबाई 4295 मिमी और चौड़ाई 2126 मिमी है, जो इसे Tata Punch EV की तुलना में अधिक स्पेशियस और प्रीमियम लुक देती है। Tata Punch EV की लंबाई 3857 मिमी और चौड़ाई 1742 मिमी है।

MG Windsor EV SUV है, जबकि Tata Punch EV मिनी SUV के रूप में जानी जाती है। इसके इंटीरियर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की फर्स्ट-क्लास कैबिन जैसी सीटें हैं, जो 135 डिग्री तक झुक सकती हैं। इससे यात्रियों को अधिक आराम मिलेगा।

4. 600 लीटर की बूट स्पेस

MG Windsor EV में छह एयरबैग्स दिए गए हैं, जो इसे सुरक्षित बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें 600 लीटर की बूट स्पेस दी गई है, जो लंबी यात्रा के दौरान ज्यादा सामान रखने में मदद करती है। इसका 8.8 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले रूट नेविगेशन को आसान बनाता है।

MG Windsor EV, MG Motors
MG Windsor EV

5. कीमत 9.99 लाख से ₹ 12 लाख

जहां Tata Punch EV की कीमत ₹ 9.99 लाख से शुरू होकर ₹13.7 लाख तक जाती है, वहीं MG Windsor EV की एक्स-शोरूम कीमत ₹ 9.99 लाख से ₹ 12 लाख के बीच है।

यह इसे न केवल एक किफायती बल्कि एक Value for Money विकल्प बनाती है, खासकर उन खरीदारों के लिए, जो अपने बजट में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी शुरुआती कीमत बताई है। यह बढ़ भी सकती है।

6. बैटरी की यूनिक गारंटी

विंडसर ईवी की बैटरी के लिए एमजी मोटर इंडिया ने अनूठी गारंटी की योजना पेश की है। कंपनी बैटरी की लाइफ टाइम गारंटी प्रदान करेगी। इसके लिए कार खरीददार को प्रति किलोमीटर ₹ 3.50  का किराया चुकाना होगा।

एक बार में 1500 किलोमीटर का बैटरी रिचार्ज करना होगा यानी ग्राहक को ₹ 5250 चुकाना होंगे। चार्जिंग का बिजली खर्च अलग से लगेगा। हालांकि, कंपनी के अधिकृत चार्जिंग स्टेशन पर बिजली खर्च नहीं लगेगा।

बुकिंग 3 अक्‍टूबर से

MG Windsor EV की बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है, और त्योहारी सीजन के दौरान 12 अक्टूबर से यह बाजार में उपलब्ध होगी। MG Windsor EV मूल रूप से चीन की वुलिंग क्लाउट ईवी का ही नया रूप है। हालांकि, यह भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है, जिससे यह Tata Punch EV को कड़ी चुनौती देने में सक्षम है।

हालोल में प्‍लांट है MG का

मूल रूप से ब्रिटिश कंपनी मॉरिस गैराज Morris Garages-MG का 2007 में चीन के शंघाई स्थित सरकारी कार कंपनी सैक मोटर (SAIC Motor) ने अधिग्रहण कर लिया था। SAIC Motor दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। MG Motor India Ltd ने गुजरात के हालोल में अपना प्लांट लगाया है, ज​बकि सैक मोटर के कार डिजाइन स्‍टूडियो लंदन और शंघाई में हैं।

EV कार बाजार में बूम

इस दिवाली पर भारतीय EV मार्केट में बूम की संभावना है। फिलहाल पेट्रोल व डीजल चलित कारों के बाजार में गिरावट देखी जा रही है। कार कंपनियों के पास 78 हजार करोड़ से ज्यादा कीमत की कारों का स्टॉक या इन्वेंट्री हो चुकी है।

निष्कर्ष

यदि आप इस दिवाली इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो MG Windsor EV आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसका प्रीमियम लुक, एडवांस फीचर्स, और किफायती कीमत इसे Tata Punch EV के मुकाबले अधिक आकर्षक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें :

https://www.thedailynewspost.com/iphone-16/

https://www.mgmotor.co.in/vehicles/windsor-ev-electric-car-in-india/specifications#:~:text=MG%20Windsor%20EV.%209.99%20LAKH%20+%203.5/Km.

यह भी देखें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Oktoberfest ; 6 exciting activities to experience Canary Islands : 8 appealing attractions 8 best things to do at the Cliffs of Moher Beetroot: 8 ways to consume for maximum benefits Malabar Spinach : 6 benefits for good health