महाभारत युद्ध के प्रथम दिन युद्ध शुरू होने के ठीक पहले भगवान श्रीकृष्‍ण और अर्जुन के बीच संवाद श्रीमदभगवद गीता में है। आइए जानते हैं श्रीमदभगवद गीता के 6 अद्भुत रहस्‍य।

श्रीमदभगवद गीता में कुल 18 अध्‍याय  हैं। इनमें 700 श्‍लोक हैं।

धृतराष्‍ट्र का मात्र 1, संजय के 40, अर्जुन के 85, और श्रीकृष्‍ण के 574 श्‍लोक हैं।

प्रत्येक अध्‍याय को अलग-अलग योग में बांटा गया है। जैसे प्रथम अध्‍याय में अर्जुनविषाद योग है।

सबसे छोटा अध्‍याय 12वां और 15वां अध्‍याय हैं। दोनों में 20-20 श्‍लोक हैं। इनमें भक्ति योग व भगवत प्राप्ति के उपाय बताए गए हैं।

सबसे बड़ा अध्‍याय 18वां अध्‍याय है। इसमें 78 श्‍लोक हैं। इसमें कर्म, त्‍याग, ज्ञान, भक्ति और मोक्ष की व्‍याख्‍या की गई है।

श्रीकृष्ण ने अर्जुन से संवाद में सबसे ज्‍यादा कर्मयोग की चर्चा की है। इससे संबंधित कुल 110 श्‍लोक हैं।